अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक और चर्चित जोड़ों में से एक हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अपने प्यार को शेयर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी शेयर करते हैं। फैंस उनकी ऐसी तस्वीरें काफी पसंद करते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे।
हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा को हाथ में हाथ डाले चलते हुए देखा गया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अर्जुन कपूर और मलाइका एक इवेंट में पहुंचे जहां दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहना और हाथ पकड़कर एंट्री की।
मलाइका और अर्जुन कपूर ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी और यह जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी। फिलहाल उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और कई लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं.
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ कई इवेंट्स में पहुंचे हैं और लोग उनकी जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन कई बार यह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं।
लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इस वायरल वीडियो पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ‘आंटी बुढ़ापा में जाने वाली हैं। कई लोग अच्छे कमेंट्स भी दे रहे हैं। जहां लोग कह रहे हैं, ‘पॉवरफुल कपल’, ‘प्यार की कोई उम्र नहीं होती’, ‘सुपर हॉट कपल’। इस कपल ने अपने रिश्ते को कभी छुपा कर नहीं रखा।