फरीदाबाद, 19 मई। देवों के देव, महादेव फेम सोनारिका भदौरिया फरीदाबाद की बहू बनेंगी। सोनारिका ने देवों के देव: महादेव’ में पार्वती की भूमिका निभाई थी। ओल्ड फरीदाबाद के बाढ़ मोहल्ले की गलियों से निकलकर सिने नगरी मुंबई तक का सफर तय करने वाले विकास पाराशर ने अपने जन्मदिन पर अपनी प्रेमिका सोनारिका भदौरिया को सगाई की अंगूठी पहनाई। पिछले काफी समय से विकास और सोनारिका एक दूसरे को डेट कर रहे थे। विकास ने 12वीं कक्षा फरीदाबाद के सतयुग दर्शन विद्यालय से की, इसके बाद वे मुंबई में एक्टिंग का कोर्स करने चले गए। वहीं उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर अपनी अलग पहचान बनाई है।
सोनारिका भदौरिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद कॉन्शस रही हैं। उन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप का पब्लिकली जिक्र नहीं किया और न ही उनका किसी को-स्टार के साथ नाम जुड़ा। अब सोनारिका भदौरिया ने अचानक ही सगाई करके तहलका मचा दिया है। सोनारिका भदौरिया ने फरीदाबाद निवासी विकास पाराशर से सगाई की। विकास पाराशर ने सोनारिका को बीच पर डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया। दोनों ने वाइट कलर के आउटफिट पहने थे। सोनारिका भदौरिया ने मंगेतर विकास पाराशर को बर्थडे विश करते हुए अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। विकास पाराशर के साथसोनारिका भदौरिया के अफेयर के चर्चे 2020 में आने शुरू हुए थे तब विकास पाराशर ने एक पोस्ट में सोनारिका को बर्थडे विश करते हुए कॉमेंट में ‘आई लव यू’ लिखा था। सोनारिका भदौरिया डेटिंग की खबरों से इनकार करती रहीं और विकास पाराशर को ‘अच्छा दोस्त’ ही बतातीं।
अपनी सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए सोनारिका ने विकास पाराशर के जन्मदिन का एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।सोनारिका ने अपने नोट में लिखा’उस लड़के को जन्मदिन मुबारक हो, जिसके पास स्वर्ण (सोना) और स्टारडस्ट आत्मा का दिल है। वह लड़का जो मेरे दिमाग, मेरे दिल, मेरी आत्मा और यहां तक कि मेरे सबसे अस्त व्यस्त समय का ख्याल रखता है। वह लड़का जो मेरे लिए सुरक्षित जगह है और मेरा सबसे बड़ा रोमांच है, वह लड़का जो हमेशा मेरे सामने मजबूती से खड़ा रहता है और हर दिन मुझे चुनता है। वह लड़का जो खुले तौर पर, गहराई से और अपरिवर्तनीय रूप से मुझे प्यार करता है। वह लड़का जो मुझे एक नरम इंसान बनाता है, एक बेहतर इंसान। वह लड़का जो मुझ पर विश्वास करता है, वह मेरा समर्थन करता है और मेरे साथ खड़ा है। वह लड़का जिसने मुझे अपने दिल में बसाया है – जन्मदिन मुबारक हो मंगेतर। सोनारिका भदौरिया आखिरी बार शो इश्क में मरजावां में नजर आई थीं। उन्होंने दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली और देवों के देव महादेव में अभिनय किया है। अभिनेत्री फिर से अपने पूर्व सह-कलाकार आशीष शर्मा के साथ हिंदुत्व नामक एक आगामी फिल्म में दिखाई देंगी। विकास फरीदाबाद के बाढ़ मोहल्ला निवासी प्रमुख समाजसेवी संजीव पाराशर के पुत्र हैं। विकास ने 12वीं कक्षा फरीदाबाद के सतयुग दर्शन विद्यालय से की, इसके बाद वे मुंबई में एक्टिंग का कोर्स करने चले गए। वहीं उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर अपनी अलग पहचान बनाई है।